IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फ्रेब्रिकेशन (वेल्डिंग)दुकान में CCTV CAMERA व लोहे के सामग्री चोरी करने वाले चोर
चढ़ा पुलिस के हत्थे ।
• चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेला।

कवर्धा। थाना पंडरिया पुलिस के द्वारा क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने हेतु। पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डां0 लाल उमेंद सिंह, अति0 पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे जिला कबीरधाम के दिशा-निर्देश प्राप्त हुआ है, कि दिनांक 24-25/02/22 के मध्य रात्रि में फेब्रिकेशन/वेल्डिंग दुकान में अज्ञात चोर द्वारा सीसीटीवी कैमरा को तोडफोड कर दुकान के सामने से लोहे का चौरस पट्टी और रोशन दान एवं दूकान के सामने लगे CCTV CAMERA कुल जुमला 48,000 रूपये को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट थाना पण्डरिया में अपराध क्रमांक 96/2022 धारा -379 भादवि0 कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारि नरेन्द्र कुमार बेंताल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया को घटना से अवगत कराकर व मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर आरोपी का पतासाज व दौरान पुलिस की तत्परता के छापे मारी कर आरोपी रवि कश्यप पिता अश्वनी कश्यप उम्र 19 साल साकिन महली थाना कुण्डा हाल मुकाम घोघरापारा पण्डरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया गया व आरोपी के कब्जे से चोरी गये मशरूका को जप्त कर आरोपी को आज दिनांक 04-03-22 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

You missed

error: Content is protected !!