IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*ग्रामीणों ने हर्ष उल्लास के साथ किया भव्य स्वागत*

कवर्धा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह अपने परिवार के साथ महाशिवरात्रि पर रामपुर स्थित कुलदेवी और बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना करने पहुंचे। उनके साथ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पोती आराध्य भी पहुंचीं। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हर वर्ष अपने परिवार के साथ रामपुर स्थित अपने कुल देवी और भगवान महादेव के मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना करते हैं।

आज भी पूर्व मुख्यमंत्री सहपरिवार पहुंच कर पूजा अर्चना की और देशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। पूजन के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने क्षेत्र वासियों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जानकारी ली।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, रामकुमार भट्ट, रघुराज सिंह, मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र वर्मा, संतोष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!