IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजपुत क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री अकबर का किया स्वागत और अभिनंदन

राजपुत क्षत्रिय समाज ने कैबिनेट मंत्री अकबर को पगड़ी पहनाकर तथा तलवार भेंटकर किया सम्मानित

कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम नेवारी में क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान समाज के वरिष्ठों, महिलाओं एवं बच्चों ने मंत्री अकबर का बाजे-गाजे और पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मंत्री अकबर ने समाज के आराध्य देवी शक्ति के प्रतिक माता दुर्गा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान समाज के महिलाओं ने भी मंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट किया। समाज के वरिष्ठजनोंं द्वारा मंत्री अकबर को पगड़ी पहनाकर तथा तलावर भेंट किया गया। श्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज के मांग पर 10 लाख रूपए देने की घोषणा की। मंत्री अकबर ने राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। मंत्री अकबर ने समाज के वरिष्ठों से भेंट-मुलाकात कर उनका हाल-चाल भी जाना। क्षत्रिय समाज के लिए 10 लाख रूपए के घोषाण पर समाज के लोगों ने मंत्री अकबर का ह्दय से ध्यन्यवाद ज्ञापित किए। समाज के लोगों ने समाज के पूर्वजों द्वारा किए गए निष्ठा और कर्तव्य के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी,  कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पार्षद अशोक सिंह, दुखहरण ठाकुर, प्रशांत परिहार, राजपुत क्षत्रिय समाज के कृष्णदयाल सिंह, त्रिभुवन सिंह, केदार सिंह,  दिलीप सिंह,  वीर सिंह,  ईश्वरी सिंह,  जगदीश सिंह,  जलेश्वर सिंह, चंद्रभान सिंह,  प्रहलाद सिंह, पवन सिंह,  कैलाश शरण सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डॉ. संतोष सिंह, अजय सिंह, सोमेश्वर सिंह, प्रशांत सिंह, रूपक, पुष्पक सिंह,  रेखा सिंह, शिवकुमारी सिंह, अनिता सिंह, गंगोत्री सिंह, उषा सिंह, सविता सिंह, जमोत्री सिंह, गायत्री सिंह, नेहा सिंह, ऋतु सिंह सहित जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ, बुजुर्ग, महिला एवं युवा उपस्थित थे।
मंत्री अकबर ने क्षत्रिय समाज को संबोधित करते हुए कहा कि राजपूत क्षत्रिय समाज स्वाभिमानी, वीर और शौर्य से परिपूर्ण समाज है। क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली और अनुकरणीय रहा है। इतिहास में राजपूत क्षत्रिय समाज की अनेक वीरगाथा दर्ज है। क्षत्रियों के साथ क्षत्राणियों की अनगिनत बलिदान गाथाएं सुनने को मिलती है। छत्रपति महाराणा प्रताप राजपूत क्षत्रिय समाज के गौरव हैं। वे अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और पराक्रम के प्रतीत है। उन्होंने महाराणा प्रताप को साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति बताया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का पूरा जीवन प्रेरणादायी है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!