IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

महात्मा गांधी नरेगा मे कार्यरत श्रमिकों को लगा कोविड टीका

बेमेतरा 18 फरवरी 2022-कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान के निर्देशानुसार पूरे जिले में कोरोना टीकाकरण हेतु महाअभियान 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित किया गया, टीकाकरण महाभियान के लिए जिले के गांव-गांव में टीकाकरण शिविर लगाया गया। इस दौरान घर-घर घूमकर द्वितीय डोज वैक्सीनेशन के लिए अवधि पूर्ण कर चुके व्यक्तियों को वैक्सीनेट किया गया। इसी क्रम में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संचालित कार्य स्थलों पर भी कार्यरत श्रमिकों को वैक्सीनेशन किया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित कर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। सुश्री क्रांति ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा द्वारा ग्राम पंचायत दर्री में महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संचालित कार्य स्थल पर श्रमिकों को वैक्सीनेशन का कार्य कराया गया साथ ही अरविंद कश्यप कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत साजा द्वारा ग्राम पंचायत किरकी में कार्यस्थल पर महात्मा गांधी नरेगा के श्रमिकों को वैक्सीनेशन हेतु आवश्यक जानकारी दी। मनरेगा श्रमिकों को वैक्सीनेशन के साथ महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अन्य प्रावधानों एवं हितग्राही मूलक कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा अन्य ग्राम पंचायतों पदूमसरा, पदमी, रौद्रा, तेंदुआ में भी महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!