महादेव सोनी कुई–
कूई :- कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लाक के सुदृर वनांचल में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। बरसात के दिनों में खेत और नदी नालों में पानी लबालब भरा रहता है।
बीती रात शनिवार को रात भर पानी गिर रहा था ग्राम पंचायत बदना के आश्रित गाँव अमलीटोला के निवासी रामकुशल यादव पिता बुड्डू अपने घर मे परिवार और माता कलावती सब सोये हुए थे, अचानक देर रात तीन बजे करीब दीवाल गिरना शुरू हुआ तो पूरा परिवार आनन फानन में बाहर निकले तब पूरा खपरैल वाला कच्चा मकान गिर गया, खाने पीने का अनाज, कपड़ा सब पानी मे भीग गया सुबह सरपंच को सूचना दिया हल्का का पटवारी आकर जगह का मुआयना किए जल्द क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की बात कही गई है।


