IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा-वार्डवासियों की मांग पर कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने तत्काल स्वीकृति प्रदान करते हुए घोठिया मार्ग में तालाब निर्माण हेतु तत्काल बोर खनन का कार्य कराया।
वार्ड क्रं. 26 के पार्षद सुनील साहू ने बताया कि वार्डवासियों द्वारा दुखद कार्यक्रम हेतु वार्ड में तालाब नही होने के कारण पानी की समस्या बना रहता था पानी की समस्या को देखते हुए विगत वर्ष कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने तालाब निर्माण हेतु घोठिया मार्ग में मुरूम खदान को चिन्हांकित करते हुए स्वीकृति प्रदान की। अभी वर्तमान में पानी की समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को अवगत कराया गया। नपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने तत्काल कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर से दूरभाष पर चर्चा कर पानी की समस्या को लेकर चर्चा की तथा बोर खनन किये जाने की आवश्यकता बताई। आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मंत्री जी द्वारा आज बोर खनन कराया गया। बोर खनन हो जाने से वार्डवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल गया है। वार्डवासियों ने कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किये है ।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!