IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जनपद पंचायत कवर्धा और सहसपुर लोहारा में सीसीरोड़ और सायकल स्टैंड निर्माण कार्यो के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 6 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है।

कवर्धा विकासखंड के ग्राम पंचायत झलमला के शासकीय हाई स्कूल में सायकल स्टैंड निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 59 हजार 100 रूपए और विकासखंड सहसपुर लोहारा के ग्राम पंचायत अचानकपुर में सीसीरोड़ निर्माण कार्य के लिए 3 लाख 99 हजार 900 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। इसी कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा, सहसपुर लोहारा को बनाया गया हैं।

You missed

error: Content is protected !!