IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा-कवर्धा शहर के हृदय स्थल एकता चौक में पुराना बाल मंदिर परिसर में अब शिक्षा को नई दिशा देने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा मॉडल आंगनबाडी केन्द्र की स्थापना की जायेगी। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मो.अकबर ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाये जाने हेतु आधार शिला रखी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेे कैबिनेट मंत्री मो. अकबर, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद वार्ड क्रं. 23 मोहित माहेश्वरी, विजया पारख समाज सेवी उपस्थित थे।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड क्रं. 23 पुराना बाल मंदिर परिसर में मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने हेतु कैबिनेट मंत्री मो. अकबर ने आज भूमिपूजन किया। उन्होनें बताया कि डी.एम.एफ. योजनांतर्गत 8 लाख 45 हजार एवं वार्ड क्रं. 23 पार्षद मोहित माहेश्वरी के पार्षद निधि 4 लाख 50 हजार रूपये कुल 10 लाख 95 हजार रूपये से मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र तैयार किया जायेगा। उन्होनें बताया कि बच्चों में शिक्षा के क्षे़त्र में एक अच्छा वातावरण तैयार करने मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्र तैयार किया जायेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षदगण, एल्डरमेन, वार्डवासीगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्र्रे, उपभियंता, अधिकारी-कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!