IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रिश्तों का कत्ल: जमीन का बंटवारा नहीं दिया तो नाती ने नाना की कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या, गहना चोरी कर था फरार, गिरफ्तार

बेमेतरा नांदघाट पुलिस ने टेमरी के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई, नाती ही निकला, नाना का कातिल

नांदघाट थाना के ग्राम टेमरी का मामला

फोटो01 :- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बेमेतरा 21 जनवरी 2022:- नांदघाट थाना के ग्राम टेमरी में 10 दिन पूर्व हुए बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक बुजुर्ग का नाती ही निकला। जिसने जमीन में बंटवारा नही दिए जाने पर अपने ही नाना की कुल्हाड़ी से हत्या कर दिया था। 10 जनवरी को प्रार्थी अशोक साहू पिता मीलू साहू उम्र 48 साल साकिन टेमरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 जनवरी को सुबह 07 बजे उसके पिता मीलू साहू परछी में चित अवस्था में लहुलुहान पडा था जिसकी मृत्यु हो गई थी।

घर के आंगन में रखी एक टी. वी. एस एक्सल मोपेड पुरानी स्तेमाली कीमती करीबन 10,000 रुपये को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 18/2022 धारा 302,449,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। संदेही सुदर्शन साहू से पुछताछ करने पर बताया कि वह घटना दिनांक 09 जनवरी को रविवार होने से रायपुर भनपुरी स्थित मकान में ही रहना वहा से और कही नही जाना बताया प्रकरण में टेकनिकल टीम की मदद से दिनांक 20 जनवरी को पुनः संदेही सुदर्शन साहू को विश्वास में लेकर वैज्ञानिक पद्धति से पूछताछ किए जाने पर मृतक मीलूराम साहू की हत्या करना स्वीकार किया।आरोपी ने बताया कि करीबन 03 माह पूर्व अपने नाना (मृतक) के पास ग्राम टेमरी आया था मृतक से जमीन बंटवारे व पैसे की मांग किया था मृतक द्वारा मना करने पर इसे बहुत बुरा लगा तब से अपने नाना की हत्या करना चाह रहा था।

हत्या कर मोटरसाइकिल से हुआ फरार, सबूत मिटाने बाइक को नदी में फेंका
घटना के दिन मृतक की पत्नि बाहर गई हुई थी इसकी जानकारी होने पर आरोपी मौका पाकर नाना की हत्या की योजना बनाकर रायपुर से बस से टेमरी आया और रात अधिक होने से मृतक के घर का जाली तार से कुदकर घर अंदर प्रवेश कर आंगन में रखे टंगिया से अपने नाना (मृतक) के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर कई बार प्राणघातक चोट पहुचाकर हत्या करना बताया। हत्या के बाद कमरे में रखे एक पाकेट डायरी, एक जोडी चांदी के लच्छा एवं आंगन में रखे टी.वी.एस. एक्सल मोपेड क्रमांक सी.जी. 22 एस. 4159 को चोरी कर ग्राम नारायणपुर होकर भाटापारा की ओर जाना, टी.वीएस एक्सल की वजह से पकडे जाने की डर से शिवनाथ नदी के सेमरिया घाट पुल के बहते पानी में टी.वी.एस एक्सल को फेंक देना एवं ट्रक मे लिफ्ट लेकर भनपुरी रायपुर स्थित मकान पहुचना तथा चोरी किये गये एक जोडी चांदी की लच्छा, पाकेट डायरी व घटना के समय पहने जैकेट, शर्ट, पैंट एवं जुता जिसमें खुन का दाग लगा हुआ है को अपने कमरा अंदर आलमारी में छिपा कर रखना बताया ।

चोरी कर घर में छिपाकर रखा था चांदी का लच्छा व मोबाइल किया जप्त

आरोपी सुर्दशन साहू द्वारा घटना के समय पहने कपडे एवं मीलूराम साहू के घर से चोरी किये गये एक जोडी चांदी का लच्छा एवं पाकेट डायरी, घटना के समय रखे विवो एंड्राईड मोबाईल को जप्त किया गया । प्रकरण में आरोपी सुदर्शन साहू द्वारा अपने नाना मीलूराम साहू की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से टी.वी.एस. एक्सल को शिवनाथ नदी के सेमरियाघाट के बहते पानी में फेंक देना पाये जाने से प्रकरण में धारा 201 भादवि जोडी गई ।
आरोपी सुदर्शन साहू पिता केशव साहू उम्र 31 साल ग्राम फरहदा थाना भाठापार ग्रामीण जिला बलौदा बाजार, हाल रामेश्वर नगर भनपुरी वार्ड नम्बर 05 रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 21 जनवरी को न्यायालय पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना नांदघाट प्रभारी निरीक्षक विपीन रंगारी, निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया सायबर सेल प्रभारी बेमेतरा, उनि घनश्याम चिण्डा, सउनि कमलेश पाल, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक सायबर सेल, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांण्डले, गोपाल ध्रुव, आरक्षक संजय साहू, प्रताप सिंह यादव, योगेश यादव, विक्रम सिंह, लोकेश सिंह, पंचराम घोरबंधे एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रहा।

You missed

error: Content is protected !!