IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर 4.44 लाख रु की ठगी, आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

साजा पुलिस की कार्यवाही – नौकरी लगाने के नाम पर 4,44,414/- रूपये ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फ़ोटो:02 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

बेमेतरा:-19 जनवरी 2022:-  पुलिस ने मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 4.44लाख रु की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठगी किए पैसों को अपने निजी काम मे लगा दिया। वही जब प्रार्थी ने नोकरी नहीं लगाने पर पैसे लौटाने की मांग की तो आरोपी गुमराह करने लगा। जिससे परेशान होकर युवक ने थाना में 420 का मामला दर्ज कराया।
18/01/2022 को प्रार्थी प्रमोद साहू पिता लुकन राम साहू निवासी ग्राम व पोस्ट सल्धा तहसील बेरला थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2018 में भिलाई निवासी के. कोरलय्या राजू एवं पिपरिया निवासी राम प्रकाश साहू द्वारा दिनांक घटना 05/08/2018 से 11.10.2019 तक मंत्रालय में डाटा एंट्री आपरेटर के पद पर नौकरी लगाउगां कहकर चार किस्तो में कुल जुमला 4,44,414 रूपये लेकर नौकरी नही लगाकर आवेदक के साथ धोखाधडी कर प्राप्त रकम को अपनी निजी उपयोग में लगा दिया। और ना ही आज दिनांक तक पैसे वापस किया गया है आरोपी के द्वारा धोखाघडी (ठगी) किया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

दो साल तक प्रार्थी को गुमराह करता रहा आरोपी

प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने चार किश्तों में पैसे लिए थे। जहां पूरा पैसा देने के बाद भी नोकरी नहीं मिली। इसको लेकर कई बार आरोपी से पैसे लौटाने कहा। लेकिन आरोपी नोकरी लग जाएगी। कहकर 2 साल तक गुमराह करता रहा।
18.01.2022 को आरोपी के. कोरलय्या राजू पिता स्व. के अरैय्या उम्र 38 वर्ष साकिन शांतिपारा केम्प 01 वार्ड नं0 34 भिलाई राम मंदिर के पीछे थाना छावनी जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अंबर सिंह, सउनि सी. एल. बंजारे, आरक्षक अमित सिंह, आरक्षक मुकेश चंद्रवंशी, दीना यादव एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

You missed

error: Content is protected !!