IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

चेटुवापुरीधाम में कोरोना के कारण नहीं लगेगा मेला, तीन दिवसीय मेला महोत्सव स्थगित, मंदिर स्थल में नहीं सजेगी दुकानें

कोरोना महामारी के कारण इस साल नहीं लगेगा मेला

17 जनवरी को मंदिर में पूजा पाठ के बाद जैतखाम में चढ़ाया जाएगा पालो

कोरोना महामारी के कारण लिया गया मेला नहीं कराने का निर्णय

राजमहंत 17 जनवरी को जैतखाम में चढ़ाएंगे पालो

चेटुवापुरी धाम में अमरदास बाबा के दर्शन करने हर साल दिल्ली, नागपुर, असम सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पहुँचते है श्रद्धालु

फोटो01 चेटुवापुरीधाम स्थित अमरदास बाबा समाधि स्थल मंदिर

बेमेतरा: 16 जनवरी 2022: जिले के शिवनाथ नदी तट किनारे स्थित ग्राम चेटुवाधाम में 16 जनवरी से गुरू अमरदास समाधि स्थल में होने वाले तीन दिवसीय मेला महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। कोरोना महामारी के कारण इस बार मेला नहीं लगेगा। हालांकि परंपरा अनुसार मंदिर के पुजारी नदी में स्नान करने के बाद मंदिर में पूजा पाठ कर सकेंगे।
जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के केस को देखते हुए मंदिर स्थल में भीड़ न जुटे। इसलिए इस बार जिला प्रशासन ने चेटुवाधाम में मेला लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। इससे मेला स्थल में इस बार दुकानें नहीं लगेगी। आस्था के चलते मंदिर में दर्शन हर साल प्रदेशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु चेटुवाधाम पहुँचते है।

राजमहंत रामनारायण सोनवानी ने बताया कि सतनाम धर्म के प्रवर्तक गुरु घासीदास बाबा के पुत्र अमर दास बाबा ने चेटुवापुरी धाम में पौष पूर्णिमा में छेरछेरा पुन्नी के दिन समाधि ली थी। इनकी याद में चेटुवाधाम में हर साल छेरछेरा पुन्नी के अवसर पर मेला लगता है। जहां असम, नागपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश सहित प्रदेशभर से चेटुवापुरी धाम में अमरदास बाबा के दर्शन करने पहुँचते हैं। लेकिन इधर जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर स्थल में भीड़ को रोकने कोई व्यवस्था नहीं बनाई गई है। जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है।

मंदिर स्थल में नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रवचन, गुरूपाठ

राजमहंत रामनारायण सोनवानी ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते तीन दिवसीय मेला महोत्सव को नहीं करने का निर्णय लिया गया है। जिला प्रशासन को इसकी सूचना भी दे दी गई है। 16 जनवरी को चेटुवापुरी धाम के मंदिर स्थल में होने वाले पंथी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रवचन, गुरु महिमा पाठ होना था। जो कोरोना महामारी के कारण अब नहीं होगा। रामनारायण ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह 5 बजे शिवनाथ नदी में पुण्य स्नान के बाद अमरदास बाबा मंदिर में पूजा का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। वही शाम 4 बजे मंदिर के जैतखाम में पालो चढ़ाया जाएगा।इसके अलावा अन्य सभी कार्यक्रम नहीं होंगे। राजमहंत रामनारायण सोनवानी ने लोगों को मंदिर स्थल में भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील कीहै । ताकि कोरोना महामारी को रोका जा सके।

फोटो:- 02 एनीकट के ऊपर से बहता पानी नदी से गुजरते वाहन

एनीकट के ऊपर बह रहा करीब 1 फीट पानी, नहीं खोला गेट

एनीकट के ऊपर से करीब 1 फीट पानी बह रहा है। एनीकट डूब जाने से एनीकट के ऊपर सतह में काई(चीला) जम चुका है। एनीकट में फिसलन होने के बावजूद लोग व वाहन चालक गुजर रहे है। जिससे लोगों के बहने का खतरा बढ़ गया है। चेटुवा धाम में मेला के एक दिन पहले से ही श्रद्धालु छग समेत अन्य राज्यो से दर्शन करने पहुँच जाते है। जहां छेरछेरा के दिन नदी में पुण्य स्नान कर बाबा के दर्शन करते है। राजमहंत सोनवानी ने बताया कि विभाग के एसडीओ को 4 दिन पहले ही सूचना देकर एनीकट का गेट खोलने की मांग की गई थी। जहां उसने द्वारा गेट खोलने की बात कही गई। लेकिन उसके बाद भी अब तक एनीकट के गेट को नहीं खोला गया है। वही लोग नदी पार जानजोखिम में डालकर खतरा मोल ले रहे है। इधर जिला प्रशासन व विभाग के द्वारा नदी किनारे संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है।

लोगों को दिक्कत न हो इसका रखा जाएगा ध्यान

चेटुवापुरी धाम स्थित मंदिर में मेला लगाने की अनुमति नहीं ली गई है। दर्शन करने पहुँचने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।संदीप सिंह ठाकुर- एसडीएम बेरला

चेटुवा धाम में इस साल मेला नहीं लगेगा। शनिवार को मंदिर स्थल का जायजा लेने पहुँचे थे। मंदिर में दर्शन करने पहुँचने वाले भक्तों के लिए भी व्यवस्था बनाई जाएगीं। ताकि किसी तरह की अव्यवस्था निर्मित न हो। राजेश मिश्रा -थाना प्रभारी बेरला

 

You missed

error: Content is protected !!