कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज ऋषभ देव चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक का दूसरे ब्रांच व एटीएम केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बैंक का शुभारंभ करते हुए ब्रांच मैनेजर व सभी स्टॉफ को बधाई व शुभकामनायें दी। व ग्राहकों को बेहतर सेवा देने को कहा। उन्होनें शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है इसके लिए शासन व प्रशासन द्वारा जारी कोरोना गाईड लाईन का अवश्य पालन करें। बैंक में आने वाले व्यक्तियों का हाथ सेनेटाईज करावें तथा बिना मास्क का बैंक में प्रवेश न देवे। ब्रांच मैनेजर ने बताया कि यूनाईटेड बैंक एवं ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स दोनो बैंक को मिलाकर करके पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज किया गया है। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, ब्रांच मैनेजर, स्टाफगण उपस्थित थे।


