IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*तरेगांव जंगल की टीम ने राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन*

कवर्धा/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल, जिला कबीरधाम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करने वाले आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने आज प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शासकीय निवास कार्यालय में भेंट की। अकबर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा, रायपुर में 27 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक किया गया था। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल, जिला कबीरधाम की टीम ने अलग-अलग वर्गों की एकल व सामूहिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आवासीय विद्यालय को कबड्डी में स्वर्ण, कांस्य, हैण्डबाल में स्वर्ण, रजत, तैराकी में स्वर्ण, रजत व कांस्य, तीरंदाजी में 02 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल की टीम में व्यक्तिगत प्रतियोगिता में तीरंदाजी में ढालसिंह व देवप्रसाद ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, तैराकी में लकेश ने स्वर्ण व नितेश ने कांस्य पदक प्राप्त किया, कुश्ती में अनुज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

आवासीय विद्यालय के कोच स्टाफ व शिक्षकों के साथ खिलाड़ियों ने आज वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से भेंट कर उन्हें अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी। मंत्री  मोहम्मद अकबर ने दूरस्थ आदिवासी अंचल में स्थित आवासीय विद्यालय तरेगांव जंगल की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया। उन्होंने खिलाड़ियों, कोच स्टाफ व विद्यालय के शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस अवसर पर आवासीय विद्यालय में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग मंत्री के समक्ष रखी गई। मंत्री अकबर ने इस संबंध में खेल विभाग से सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया। कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंट करने वाले दल में खिलाड़ियों के साथ कोच मेहश कुमार साहू व्यायाम शिक्षक, सहायक धरमराज वर्मा, टिकेश्वर प्रसाद जायसवाल, मालिक राम मरकाम (अधीक्षक), लालमणि सोनवानी, नंद डहरिया, अशोक कुमार डड़सेना आदि शामिल थे।

You missed

error: Content is protected !!