IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*सड़क निर्माण के दौरान पेड़ लगाये जाने हेतु नियम शर्त कंडिका में शामिल करने निर्देश*

कवर्धा-शंकर नगर वार्ड क्रं. 08 में चल रहे सीसी रोड़ निर्माण का आज कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा निरीक्षण करने पहुचे। कोविड टीकाकरण महाकुंभ के दौरान वार्डो में कोविड टीकाकरण से वंचित परिवारों को प्रेरित करने पहुंचे जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका टीम पहुंचे हुए थे इसी दौरान वार्ड में चल रहे सड़क निर्माण का निरीक्षण भी किया।
कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने वार्डो में चल रहे सीसी रोड़ निर्माण कार्य को नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ घुमकर निरीक्षण किया। उन्होनें निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वार्डाे में चल रहे कार्यो की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखे तथा चल रहे कार्यो का पर्यवेक्षण भी ठीक ढंग से करावें। उन्होनें कहा कि सीसी रोड़ निर्माण हेतु संबंधित ठेकेदार को जारी होने वाले कार्यादेश में स्पष्ट करें कि निर्माण के दौरान बीच-बीच में पेड़ लगाया जावे तथा जारी होने वाले भवन निर्माण अनुज्ञा में भी घर में पेड़ लगाये जाने की शर्त कंडिका में शामिल करें।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने निरीक्षण करते हुए बताया कि वार्डवासियों के मांग अनुरूप वार्ड में सीसी रोड़ का निर्माण कराया जा रहा है उन्होनें चल रहे सीसी रोड़ निर्माण कार्य निरीक्षण करते हुए कहा कि रोड़ की गुणवत्ता व मानक अनुरूप बनाये तथा सड़क में प्रतिदिन पानी डाले, जिससे सड़क का मजबूती लंबा समय तक बना रहे। उन्होनें वार्डवासियों से भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार व नगर पालिका का सहयोग करें व अपने घर के सामने निर्मित सड़क पर पानी डाले।
निरीक्षण अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे, उपअभियंता अभिषेक श्रीवास्तव उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!