IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक  मोहम्मद अकबर आज शनिवार 18 दिसम्बर को कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री अकबर रायपुर से दोपहर 1 बजे कवर्धा के लिए प्रस्थान करेंगे। सड़क मार्ग के होते हुए वे 3 बजे कवर्धा विकासखण्ड के ग्राम मैनपुरी में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान में शामिल होंगे। वहां ग्रामीणजन से भेंट वार्ता भी करेंगे। इसके बाद सहसपुर लोहारा के लिए रवाना होंगे। कैबिनेट मंत्री अकबर सहसपुर लोहारा में क्षेत्र के ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। आमजनों के भेंट वार्ता के बाद वे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!