IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पण्डरिया के एमडी सतीश पटले ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 का गन्ना खरीदी 17 नवंबर 2021 से प्रारंभ किया गया है। 9 दिसंबर 2021 तक कुल 4284 शेयरधारी कृषकों से 439083.0 क्विंटल गन्ना क्रय किया जा चुका है। एफ.आर.पी. दर 275.50 प्रति क्विंटल पर कुल राशि 12.096 करोड़ रूपए का गन्ना अब तक खरीदा जा चुका है। 9 दिसंबर 2021 को शक्कर कारखाना पण्डरिया द्वारा 2107 कृषको का कुल 2 लाख क्विंटल गन्ने के राशि 5.76 करोड़ रूपए राशि कृषकों के खातों में भुगतान किया गया।

You missed

error: Content is protected !!