IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा कबीरधाम पुलिस कप्तान का चार्ज देकर जिले के वर्तमान हालातों से कराया गया अवगत।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग का स्थानांतरण सेनानी 14 वीं वाहनी छ.स.बल करकाभाट बालोद एवं सेनानी 14 वीं वाहनी छ.स.बल कमांडेंट डॉ लाल उमेश सिंह का स्थानांतरण जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से आज दिनांक-05/12/2021 को कमांडेंट डॉ लाल उमेश सिंह के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देखकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मोनिका सिंह परिहार, उप. पुलिस अधीक्षक अजाक बी आर मंडावी, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल अजीत ओगरे, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल पी.आर. कुजुर, उप. पुलिस अधीक्षक नक्सल आशीष मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया नरेंद्र कुमार बेंताल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला  जगदीश उइके, रक्षित निरीक्षक नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेश सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

You missed

error: Content is protected !!