IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम जिले में समर्थन मूल्य पर शुरू हुई धान खरीदी की आज तीन दिन पूरे हो गए है। इन तीन दिनों में जिले में 10 हजार 678 पंजीकृत किसानों ने समर्थन मूल्य पर 2 लाख 64 हजार 733 क्विंटल धान बेच लिया है। खरीदी की गई धान में मोटा किस्म के 5 हजार 245 मैट्रिक टन पतला किस्म के धान 16 हजार 124 मैट्रिक टन और सरना 5 हजार 103
मैट्रिक टन धान शामिल है। सोमवार को जिले के 4 हजार 263 पंजीकृत किसानों से एक लाख 9 हजार 998 क्विंटल धान खरीदने के लिए टोकन जारी किया गया है।
समर्थन मूल्य पर धान बेचने वालों किसानों के चेहरे में मुस्कान देखी जा रही है। रेंगाखार कला में धान बेचने वाले किसान पटलन का कहना है कि वह धान बेच कर बहुत अच्छा महसुस कर रहे है। अब वह रबी फसल में जुट जाएंगे। लालपुरकला के पंजीकृत किसान तुलस पटेल का कहना है कि वह इस बार 7 क्विंटल 60 किलो धान बेच लिया है। उन्हे समिति से बारदाना भी मिला। राम किशन का कहना है कि वह धान खरीदी के लिए बनाए गए व्यवस्था से बहुत खुश है। बिना किसी परेशानी से उन्होने अपना धान बेच लिया है। उन्होने इस बार 9 क्विंटल धान बेचा है। उनका कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए व्यवस्था से जिले के छोटे किसानों को बहुत राहत मिल रही है। उन्हे समिति से बारदाना भी मिला है।
उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले मे ंखरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए 102 उर्पाजन केन्द्र बनाए गए है। इस वर्ष जिले में 8 नए उपर्जान केन्द्र बनाए गए है। सभी उर्पाजन केन्द्रों में धान खरीदी शुरू हो गई है।

छोटे किसानों से एक साथ हो रही धान की खरीदी

जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में शांति,सहजता और सरलता से धान खरीदी हो इसके लिए राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर विशेष व्यवस्था बनाई गई है। धान खरीदी के लिए बनाई गई व्यवस्था के तहत जिले के सभी समिति में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है। छोटे किसानों से एक साथ धान खरीदी की व्यवस्था बनाई गई है। किसानों को प्रतिदिन जारी टोकन में 70 प्रतिशत छोटे और 30 प्रतिशत बड़े किसानों को शामिल किया जा रहा है।

अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर विशेष निगरानी

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले में अन्य राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले के चिल्फी, पोलमी, साल्हेवारा,दशरंपुर सहित वनाचंल क्षेत्र के अन्य अंदरूनी रास्तों में भी जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिले के प्रभारी सचिव आर प्रसन्ना ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बोडला विकासखण्ड के सूदूर वनांचल ग्राम बरेंदा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां ग्राम कोटवार समिति अन्य कर्मचारी ड्यूटी में तैनात मिले।

धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था व विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने तथा धान विक्रय करने वाले कृषकों की विभिन्न शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07741-232048 है।

धान खरीदी के दौरान पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं के निदान के लिए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने धान खरीदी के दौरान होने वाले पंजीयन, टोकन एवं बारदाना आदि समस्याओं को विशेष ध्यान में रखते हुए तहसीलवार प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जिसमें तहसील बोड़ला के लिए संयुक्त कलेक्टर  इन्द्रजीत बर्मन मो-9753310969, दीप्ति गौते मो-9406035160, कवर्धा एसडीएम विनय सोनी मो-6264201896, पंडरिया एसडीएम डी आर डाहिरे मो-9827152283 और डिप्टी कलेक्टर रेखा चंद्रा मो-9752806153 की ड्यूटी लगाई गई है।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!