IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नवीन कृषि उपज मंडी में धान खरीदी केंद का शुभारंभ किया। धान खरीदी का शुभारंभ कर धान विक्रय करने आये किसानों का फूल माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने किसानों को धान खरीदी की केन्द्र शुरू होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि उपज मंडी में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ होने से किसान भाईयों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अकबर भाई ने हमेशा किसानों की चिंता की है आज किसानों की समस्या न हो इसके लिए धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ कर आवश्यक सुविधा व्यवस्था रखे जाने हेतु निर्देश दिये गये है। धान खरीदी केन्द्र का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। उन्हानेें सरकार किसानों के हितों का सबसे ज्यादा ध्यान रखती है किसानों का हित और किसानों का संतोष सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी की सारी सुविधाएं किसानों को मिल सके, इसके लिए धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है और धान खरीदी की मानिटरिंग भी की जा रही है। उन्हानेें कहा कि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा बढ़ाने एवं कृषि के विकास के लिए शासन कृत संकल्पित है। किसानों को धान खरीदी के दौरान सभी तरह की सुविधाएं मिलती रहे, यह सुनिश्चित करने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है। धान खरीदी केंद्रों में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उम्मीद है कि किसानों को इसमें किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।
धान खरीदी शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के साथ पार्षद भीखम कोसले, अशोक सिंह, एल्डरमेन कौशल कौशिक, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानु दुबे, फुलवती डहरिया, रोशनी मेरावी, रचना कोसले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, सरपंच सुनीता परमेश्वर धृतलहरे, समिति प्रबंधक ईश्वरी साहू, पंच यशवंत मरकाम, ताराचंद झाडे उपस्थित थे।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!