IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर। वायु की दिशा बदलने के कारण इन दिनों प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कमी देखी जा रही है जिससे ठंड में वृद्धि हुई है। लेकिन आने वाले दिनों में फिर एक बार वायु की दिशा बदलने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है जिससे गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अभी तक हवा का रुख उत्तर से होने के कारण शुष्क और ठंडी हवा रही थी जिसके कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज किया गया तथा मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में कल दिनांक 1 दिसंबर को हवा पूर्व से आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है तथा प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।
3 दिसंबर तक प्रदेश में 3 से 4 डिग्री न्यूनतम तापमान में वृद्धि तथा दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/11/मौसम-सारांश-30.11.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 30.11.2021″]

You missed

error: Content is protected !!