IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*सीसी रोड़ निर्माण का औचक निरीक्षण*
कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज वार्डो में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित सब इंजीनियर व ठेकेदार को भी आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षण कार्य ठीक ढंग से नही होने के कारण नपाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की।
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज वार्ड क्रं. 08 में चल रहे सीसी रोड़ निर्माण का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होनें चल रहे सीसी रोड़ निर्माण कार्य निरीक्षण करते हुए कहा कि रोड़ की गुणवत्ता व मानक अनुरूप बनाये तथा सड़क में प्रतिदिन डाले, जिससे सड़क मजबूती बना रहे। नपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण में गुणत्ता व मानक की अनदेखी न की जाए। गड़बड़ी मिली तो कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें वार्डवासियों से भी कहा कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार व नगर पालिका का सहयोग करें व अपने घर के सामने निर्मित सड़क पर पानी डाले।

*20 फीट की अंतराल में लगाये वृक्ष*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सीसी रोड़ का निरीक्षण कर उपअभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यो का पर्यवेक्षण ठीक ढंग से किया जाना सुनिश्चित करें। सड़क का गुणवत्ता का ध्यान रखे ताकि सड़क अच्छा व सुंदर ढंग से बने। उन्होने कहा कि ठेकेदारों को निर्माणाधीन सड़क में 20-20 फीट की अंतराल में वृक्ष लगाये जाने हेतु निर्देशित करें। ठेकेदार द्वारा 20 फीट के अंतराल में वृक्ष लगाये जाने के बाद भी भुगतान की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय पार्षद सुनील साहू भी उपस्थित रहे।

You missed

error: Content is protected !!