IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

 

मकान मालिकों को किरायेदारों का वेरिफिकेशन करा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने निर्देशित कर

*बाहरी व्यक्ति को बिना वेरिफिकेशन के मकान किराये पर देने पर मकान मालिक पर होगी सख्त कार्यवाही।*

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा जिले के समस्त पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना चौकी प्रभारियों को अपने अपने अधीनस्थ थाना क्षेत्रों एवं शहर में किराये के मकान में रहने वाले मकान मालिको से किरायेदारों की आवश्यक जानकारी रखने एवं किरायेदार के द्वारा दिए गए संपूर्ण दस्तावेजों जिसमें किरायानामा, थाने को सूचना पत्र/ वेरिफिकेशन संबंधी दस्तावेज,किरायानामा पर मकान मालिक और किराएदार दोनों का नाम पता साफ-साफ लिखा होना चाहिए। जोकि आधार कार्ड के अनुसार होना चाहिए। रेंट एग्रीमेंट/किरायानामा में मकान या प्रॉपर्टी का किराया देने की तारीख या अवधि भी लिखा होना चाहिए। जिससे शहर में बाहर से आकर कोई भी असामाजिक तत्व शहर में किसी भी प्रकार के अपराध को अंजाम ना दे सके।

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक  मुकेश सोम के द्वारा दिनांक-22/11/2021 को शहर के वार्ड नंबर 01 रामनगर में किराये के मकान में रहने वाले लोगों से आवश्यक दस्तावेज चेक कर मकान मालिकों को किरायानामा वेरीफिकेशन समेत संपूर्ण दस्तावेज साथ रखने सख्त हिदायत दिया गया है, जिन मकानों में किरायेदारों से बिना किसी दस्तावेज के मकान को किराए पर दिया था ऐसे मकान मालिकों को 1 दिन का समय दिया गया है, जिसमें वह संपूर्ण दस्तावेज पूर्ण करा थाने को सूचना प्रदान करें अन्यथा मकान मालिकों/ किरायेदार पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा वार्ड नंबर 01 रामनगर में 19 मकानों में रहने वाले कुल 42 परिवारों को चेक किया गया है। किराये के मकान में रहने वाले व्यक्तियों की चेकिंग कार्यवाही लगातार शहर के समस्त वार्ड मोहल्लो में कर असामाजिक तत्वों यदि मिलते हैं, तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

You missed

error: Content is protected !!