IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा शहर के प्रत्येक व्यक्ति को मिला सम्मान-ऋषि कुमार शर्मा

*स्वच्छता परीक्षा में पूरे छत्तीसगढ़ में नगर पालिका ने लहराया परचम*

*कैबिनेट मंत्री अकबर भाई के कुशल नेतृत्व में हुए स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य*

कवर्धा-नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में नगर पालिका परिषद कवर्धा का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए उपस्थित अतिथियो व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात कहा कि यह सम्मान कवर्धा शहर के प्रत्येक व्यक्ति, नगर पालिका के प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान है उन्होनें राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त सम्मान को कवर्धा शहर के प्रत्येक व्यक्ति को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान आप सभी के सहयोग व आर्शीवाद से मिला है इस सम्मान,श्रेय मेरे कवर्धा शहर के प्रिय जनता के साथ नगर पालिका स्वच्छता टीम में कार्य कर रहे मेरे सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का है। कैबिनेट मंत्री मो.अकबर भाई के कुशल नेतृत्व व उनके मार्गदर्शन में हमने नगर पालिका कवर्धा क्षेत्र में स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये है जिसका फलस्वरूप आज यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर मिला है हमारे कवर्धावासियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में नगर पालिका परिषद कवर्धा का गौरव बढ़ाते हुए पूरे भारत में नाम रौशन किया है। नगर पालिका अध्यक्ष के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता एम.एल.कुर्रे ने दिल्ली में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के साथ छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सम्मान प्राप्त किया।

*जागरूक जनता व कर्मवीर सफाई कर्मचारियों का धन्यवाद-ऋषि कुमार शर्मा*
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बधाई देते हुए इस सफलता का श्रेय शहर की जागरूक जनता तथा यहां के कर्मवीर सफाई कर्मचारियों तथा अधिकारियों के परिश्रम को दिया है यह सम्मान को कवर्धा शहर के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान है सभी के प्रयास से यह संभव हो पाया है कि आज नगर पालिका परिषद कवर्धा को देश व प्रदेश के पटल पर अंकित है। इस बार स्वच्छता में नंबर बनाने के लिए निकाय के प्रत्येक कर्मचारी ने जी जान से मेहनत की है। कर्मचारियों ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए न दिन देखा ना रात देखा और न ही मौसम की बाधाओं को देखा है।

*मंत्री अकबर भाई के नेतृत्व में किया गया कार्य*
नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक अकबर भाई के कुशल नेतृत्व में यह पुरस्कार संभव हो पाया है मान अकबर भाई जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ शहर की गतिविधियों पर भी प्रतिदिन नजर बनाये रखते है उनके द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए हमेशा नगर पालिका कवर्धा के कार्य को सराहा करते है। माननीय मंत्री को इस उपलब्धि से अवगत कराया गया, उन्होनें अपने संदेश में इस सफलता के लिए कवर्धा की जनता द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए स्वच्छता से जुड़े सभी स्वच्छता मित्र, अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी कवर्धा को इसी प्रकार स्वच्छता के क्षेत्र में आगे बढाने हेतु हर संभव प्रयास करने को कहा।

*25 से 50 हजार वाले शहर में नगर पालिका कवर्धा को प्रथम स्थान*
नगर पालिका परिषद कवर्धा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में 15 वीं रैंक, स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में 4था रैंक था इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में अधिक मेहनत करते हुए इस वर्ष में 25 हजार से 50 हजार की जनसंख्या की सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है स्टार रेटिंग में कवर्धा शहर को थ्री स्टार व खुले में शौंच मुक्त शहर odf++ का भी खिताब प्राप्त किया।

*आप सभी के सहयोग से मिला पुरस्कार-नरेश कुमार वर्मा*
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता के विभिन्न पैमानों पर आंकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आंकलन करते हुए एवं नागरिकों के फीडबैक को समाहित कर राज्यों एवं शहरों की रैंकिंग जारी कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों तथा शहरों को पुरस्कृत किया जाता है। ज्ञात हो कि कवर्धा नगर पालिका परिषद द्वारा नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के सिद्धांतों के अनुरूप 95 से अधिक स्वच्छता दीदियों द्वारा घर.घर से गीला एवं सूखा कचरा एकत्रीकरण करते हुए वैज्ञानिक रीति से कचरे का निपटान किया जाता है इसके साथ ही 100 से अधिक स्वच्छता मित्र द्वारा इस स्वच्छता के क्षेत्र में प्रतिदिन कार्य कर रहे है।

You missed

error: Content is protected !!