IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

फोटो:- ग्राम बंजारी धमतरी में गुरुवार सुबह कुछ इस तरह कोहरा छाया रहा।

रायपुर। इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है। फिर से आसमान में बादल छाने लगे हैं। गुरुवार सुबह अंचल में घना कोहरा छाया रहा। आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्र ने बताया कि उत्तर तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में केंद्रित हो गया है और आज, 18 नवंबर, 2021 को चेन्नई से लगभग 310 किमी दक्षिण-पूर्व और पुडुचेरी से 290 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व और कराईकल से 270 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढते हुए 19 नवंबर, 2021 की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु और चेन्नई के आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/11/मौसम-सारांश-18.11.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 18.11.2021″]
इसके प्रभाव से प्रदेश में व्यापक रूप से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है। उत्तर छग में मामूली गिरावट संभावित है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है । प्रातःकाल में हल्की से मध्यम कोहरा बनने की संभावना है। 19 से 21 नवम्बर तक प्रदेश के मध्य भाग में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की सम्भावना है। एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडने है।

error: Content is protected !!