रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टम का असर इन दिनों छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हो रही है। ठंड छूमंतर हो गया है। उल्टा उमस भरा वातावरण नवंबर के बीच में लोगों का पसीना छुड़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी तापमान में विशेष परिवर्तन का अनुमान कम ही है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे क्षेत्र में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है , इसके साथ उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है । इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए प्रबल होकर चिन्हित निम्न दाब का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर अगले 48 घंटे में पहुँचने की संभावना है। इसके बाद इस तंत्र का लगभग पश्चिम दिशा में आगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण थटीय आंध्रप्रदेश, उत्तर तटीय तमिलनाडु में 18 नवम्बर को पहुँचने की सम्भावना है।
इसके प्रभाव से प्रदेश में व्यापक रूप से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः दक्षिण छग रहने की सम्भावना है।
मौसम सारांश का अवलोकन आप नीचे दिए गए पीडीएफ में कर सकते हैं[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/11/मौसम-सारांश-15.11.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 15.11.2021″]
