रायपुर। बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। सिस्टम को देखते हुए मौसम विभाग में अलर्ट जारी कर प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अंडमान सागर के मध्य भाग में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है, इसके साथ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊपर तक विस्तारित है । इसके 15 नवंबर तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर चिह्नित निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में, प्रबल होकर एक अवदाब रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।
इसके प्रभाव से प्रदेश में व्यापक रूप से बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छीटें पडने की सम्भावना है।
प्रदेश में अधिकतम और न्युनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की सम्भावना है।
आज हुई बारिश और मौसम सारांश का अवलोकन आप नीचे पीडीएफ में कर सकते हैं-[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/11/मौसम-सारांश-14.11.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 14.11.2021″]
[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/11/DRMS.pdf”]
