IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। अक्टूबर में हुए झंडा विवाद मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को शहर के सिग्नल चौक और कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संगठन के नेताओं ने मंत्री मोहम्मद अकबर के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष कैलाश शर्मा और भाजपा के मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि झंडा विवाद मामले में सरकार द्वारा निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई है। जिसका वह विरोध कर रहे हैं।

You missed

error: Content is protected !!