IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

रायपुर : नरवा विकास योजना: कैम्पा मद से वर्ष 2021-22 में खैरागढ़, बालोद, राजनांदगांव तथा कवर्धा वनमंडल के 208 नालों में भू-जल संरक्षण के होंगे कार्य 

रायपुर, अक्टूबर 2021। नरवा विकास योजना के तहत दुर्ग वन वृत्त के 4 वनमंडलों खैरागढ़, बालोद, राजनांदगांव तथा कवर्धा में चालू वर्ष के दौरान भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं के निर्माण के लिए 208 नालों को शामिल किया गया है। इनके निर्माण के लिए कैम्पा की वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 के तहत 40 करोड़ 73 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

इनमें खैरागढ़ वनमंडल के अंतर्गत 33 नालों में 6 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि से 64 हजार 775 संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे 13 हजार 934 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसी तरह बालोद वनमंडल अंतर्गत 20 नालों में लगभग 4 करोड़ रूपए की राशि से 38 हजार 678 संरचनाओं का निर्माण होगा। इससे 8 हजार 330 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। राजनांदगांव वनमंडल के अंतर्गत 80 नालों में 15 करोड़ 95 लाख रूपए की राशि से 1 लाख 54 हजार 475 संरचनाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे 33 हजार 229 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी। इसके अलावा कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत 75 नालों में 15 करोड़ रूपए की राशि से एक लाख 45 हजार 275 संरचनाओं का निर्माण होगा। इससे 31 हजार 250 हेक्टेयर भूमि उपचारित होगी।

By Amitesh Sonkar

Sub editor

error: Content is protected !!