IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है

कवर्धा। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा शहर में आम जन जीवन सामान्य करते हुए कवर्धा में लगी कर्फ्यू में 2 घण्टे की और बड़ी राहत दी है। अब शहर के अंदर सभी दुकानों के लिए खोलने तथा बंद करने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। यह समय पहले सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित था। यह व्यवस्था 13 अक्टूबर बुधवार से लागू की जाएगी।

बतादे की कवर्धा शहर में समाज प्रमुखों के आह्वान पर लगातार शांति व्यवस्था कायम हो रही है। धीरे-धीरे जनजीवन सामान्य होते नजर आ रही है। शहर में सामाजिक सौहार्द पुनः स्थापित हो रहे है। कर्फ्यू के बीच व्यापारियों को दी गई छूट के बाद शहर में रौनक भी लौट रही है।

error: Content is protected !!