मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंडमान सागर और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से 13 अक्टूबर को एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास तथा उसे लगे उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है। इसके पश्चिम-उत्तर- पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए दक्षिण उड़ीसा और उत्तर आंध्रप्रदेश के तट की ओर चिन्हित कम दबाव के क्षेत्र के रूप में 15 अक्टूबर को पहुंचने की संभावना है।
कल दिनांक 12 अक्टूबर को प्रदेश में शुष्क रहने की संभावना है।
प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।[pdf-embedder url=”http://xreporter.in/wp-content/uploads/2021/10/मौसम-सारांश-11.10.2021.pdf” title=”मौसम सारांश 11.10.2021″]
