IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा। कबीरधाम कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा में लगे कर्फ्यू पर बड़ी राहत दी है। कवर्धा शहर के अंदर सभी प्रकार के दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर दी है। पहले इस समय 10 बजे से 2 बजे तक था। कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में कबीरधाम एसपी मोहित गर्ग ने कवर्धा में 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को हुए उपद्रव, मारपीट तथा तोड़फोड़ में शामिल लोगों की गिरफ्तारी पर पूरी जानकारी दी।

इसी तरह शहर के आमजन शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से अपने कामो से निकल सकते है। घर से बाहर निकलते समय अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शहर की सभी सीमाएं सील रहेगी चौकसी बरती जाएगी।
कलेक्टर ने सोमवार 11 अक्टूबर से कवर्धा शहर के अंदर सभी शैक्षणिक संस्थान, स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर खोलने के निर्देश दिए।

You missed

error: Content is protected !!