IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही, वर्तमान में प्रदेश भर में सक्रिय मरीजों की संख्या 232

रायपुर. 5 अक्टूबर 2021

प्रदेश के 22 जिलों में 4 अक्टूबर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 21 हजार 897 सैंपलों की जांच में दस व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोंडागांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में 4 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है। इस दिन रायपुर, सूरजपुर और बस्तर जिले में एक-एक, कोरबा और दंतेवाड़ा में दो-दो तथा राजनांदगांव में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है। प्रदेश में अभी कोरोना संक्रमितों की संख्या 232 है। राज्य के पांच जिलों कबीरधाम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और नारायणपुर में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश की औसत पॉजिविटी दर घटकर 0.05 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

You missed

error: Content is protected !!