IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल कबीरधाम*

कवर्धा_अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश घनश्याम प्रसाद यादव महामंत्री, अखिल भारतीय पंचायत परिषद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक की अनुशंसा पर दिनांक 08 मार्च 2026, रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन विस्तार के अंतर्गत प्रदेश एवं विभिन्न जिलों के संयोजकों तथा सह-संयोजकों की घोषणा की गई है।परिषद द्वारा संगठन को सशक्त बनाने तथा पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से निम्नलिखित पदाधिकारियों को दायित्व प्रदान किया गया है प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान रायपुर जिला संयोजक मीरा सलाम कांकेर पूर्णिमा ऊके दुर्ग लक्ष्मी देवी चौहान बीजापुर सुषमा गणपत बघेल कबीरधाम जनपद पंचायत अध्यक्ष सह-संयोजक बी. शैलजा रायपुर जयेश सोनी राजनांदगांव उक्त सूची अखिल भारतीय पंचायत परिषद के वरिष्ठ महामंत्री एवं वित्त विभाग के प्रभारी डॉ. रूद्र भानु जी को प्रेषित की गई, जिसे उनके द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

इसकी प्रतिलिपि परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों संगठन महामंत्री एस. के. रॉय, वाइस प्रेसिडेंट वरुण सिन्हा, प्रेसिडेंट बाल्मीकि प्रसाद सिंह , वॉइस प्रेसिडेंट डॉ. नरेन्द्र सिंह गौतम , (जनरल सेक्रेटरी मनोज जादौन, सत्या त्रिपाठी ) कार्यकरणी सदस्य रेनू सिंह, वी त्रिपाठी , विपनेश शुक्ला , कार्यकारी अध्यक्ष भारत भाई गाजिपारा  तथा परिषद कार्यालय 368, पंचायत धाम, मयूर विहार फेज-1, नई दिल्ली सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों को प्रेषित कर दी गई है। परिषद को आशा है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जारीकर्ता छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद अखिल भारतीय पंचायत परिषद।

error: Content is protected !!