IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जनपद स.लोहारा के सामान्य सभा के बैठक का किया बहिष्कार, जाने क्या है मामला

कवर्धा। दिनांक 02/03/2026 सोमवार को सामान्य सभा का बैठक जनपद पंचायत स०लोहारा के नवीन सभाकक्ष में आयोजित किया गया था लेकिन जनपद पंचायत के 21 सदस्यों ने सामान्य सभा का बहिष्कार कर दिया।

सदस्यों ने बताया कि जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी एवं जनपर पंचायत अध्यक्ष द्वारा सामान्य सभा बैठक के एजेंडे हेतु सहमति नहीं ली जाती।

सदस्यों का कहना है कि सामान्य सभा का बैठक प्रत्येक माह आयोजित नहीं की जाती। माह फरवरी का बैठक, मार्च में दिनांक 2/3/26 को आयोजित किया गया है जबकि होली नजदीक है, जिससे सदस्यों ने उपस्थित होने में अक्षमता दिखाई फिर भी बैठक रखा गया इस कारण सभी उपस्थित 21 सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया।

You missed

error: Content is protected !!