IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

कवर्धा में पहली बार निकलेगी पंचमुखी बूढ़ामहादेव की भव्य बारात, महाशिवरात्रि पर होगा विशेष आयोजन

उज्जैन से लाये हुए 108 डमरू की धुन होगा आकर्षण का केंद्र

भूत प्रेत के साथ निकलेगी भव्य बारात

कवर्धा XReporter News। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध श्री उमापति पंचमुखी बूढ़ामहादेव मंदिर में इस वर्ष भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। पहली बार भगवान बूढ़ा महादेव की भव्य बारात मंदिर प्रांगण से राम जानकी मंदिर तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार बारात शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण से प्रस्थान कर राम जानकी मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का पारंपरिक विवाह समारोह सम्पन्न होगा। विवाह के बाद बारात पुनः मंदिर प्रांगण लौटेगी।

आकर्षण का केंद्र:-

विशेष आकर्षण के रूप में उज्जैन से लाए गए 108 डमरुओं के साथ भव्य डमरूनाद और शंखनाद किया जाएगा। इसके बाद भगवान महादेव की भस्म आरती, 108 दीपों से महाआरती तथा भस्म से अद्भुत होली का आयोजन किया जाएगा।

महाप्रसादी प्रारंभ:-

महाप्रसादी भंडारा दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होकर देर शाम तक जारी रहेगा, जिसमें दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन रहेंगे। पूरा कार्यक्रम शाम 6 बजे से महाआरती तक विशेष धार्मिक माहौल में सम्पन्न होगा।

आयोजन समिति:-

यह आयोजन श्री रिद्धि सिद्धेश्वर पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के संरक्षक पंचमुखी बूढ़ामहादेव एवं शिवलोकवासी अनंता महाराज बताए गए हैं, जबकि प्रमुख चरण सेवक श्री मनहरण दुबे जी महाराज हैं।

समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!