IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*सात दिवसीय विशेष शिविर में डॉ. गेमेस चौधरी द्वारा बौद्धिक परिचर्चा*

कवर्धा। शहीद नरेन्द्र शर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रवेली के राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवक 02 जनवरी से 08 जनवरी तक ग्राम दुल्लापुर में चलने वाले शिविर का मार्गदर्शक कार्यक्रम समन्वयक डॉ जैनेंद्र दिवान हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग, डॉ कामती सिंह परिहार जिला संगठक कबीरधाम के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार राजपूत व्याख्याता, सुश्री राधिका मंडावी व्याख्याता के द्वारा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके बौद्धिक परिचर्चा सत्र में डॉ. गेमेस चौधरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रवेली द्वारा सफलता कैसे प्राप्त करे, ध्यान एकाग्र कैसे करे , जीवन निर्वहन के लिए हुनर का होना अति आवश्यक है और अपने सेहत का ध्यान रखने ,नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन करने,समाज में व्याप्त बुराइयों के पर जोर देते हुए बताया कि हमें अपने परिवार का माहौल अच्छा बनाने के लिए अपने माता पिता का सेवा करना, इज्जत करना आवश्यक हैं जिन्होंने हमारी खुशी के लिए अपनी खुशियों का सर्वस्व न्योछावर किया है l उनके पास थोड़ा समय निकाल कर जरूर बैठे उनकी कार्यों में सहयोग करे l माता पिता को आपके परीक्षा में अच्छे नंबर प्राप्त करने से कही ज्यादा अच्छे बेटा, बेटी होने के मापदंड के साथ नैतिक मूल्यों पर खरा उतरने पर ज्यादा खुशी महसूस करेंगे l उपस्थित स्वयं सेवक को कहानी के माध्यम से प्रेरित किया I

आर. एस. राजपूत , व्यायाम शिक्षक के द्वारा तन स्वस्थ मन स्वस्थ के लिए हमें कुछ समय निकाल कर पी.टी , योग , व्यायाम नित्य करना चाहिए जिससे हम स्वस्थ रह सके I हमें विवेकानंद स्वामी जी के आदर्श वाक्य, “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए,के वाक्यों प्रेरित किया इस शिविर में मुख्य अतिथियों के साथ व्याख्याता महेंद्र कुमार श्रीवास , शिवकांत तिवारी ,स्वयंसेवक दल नायक पीयूष जायसवाल स्वयंसेविका गोदावरी साहू, योगेश, दुर्गेश , चंद्र कुमार , रेशमा,प्रियांशु के साथ सभी शिविरार्थी स्वयंसेवक उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!