IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

ग्राम पंचायत सिल्हाटी में दो माह से मासिक बैठक नहीं, पंचों का आरोप

सिल्हाटी/कवर्धा – विकासखंड स.लोहारा जिला कबीरधाम अंतर्गत ग्राम पंचायत सिल्हाटी में पिछले दो माह से मासिक बैठक आयोजित नहीं होने का मामला सामने आया है। पंचायत के पंचों ने आरोप लगाया है कि सरपंच अर्जुन साहू द्वारा नियमानुसार प्रत्येक माह होने वाली बैठकें जानबूझकर नहीं बुलाई जा रही हैं, जिससे पंचायत के विकास कार्य और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव लंबित पड़े हैं।
पंचों का कहना है कि बैठक नहीं होने के कारण मनरेगा, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा नहीं हो पा रही है। साथ ही गांव की मूलभूत समस्याओं—पेयजल, सड़क, नाली और साफ-सफाई—पर चर्चा और निर्णय भी प्रभावित हो रहे हैं।

पंचों ने यह भी आरोप लगाया कि बैठक नहीं बुलाने से उन्हें अपने अधिकारों के प्रयोग का अवसर नहीं मिल रहा है, जो पंचायती राज व्यवस्था की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द मासिक बैठक बुलाकर सभी लंबित विषयों पर चर्चा की जाए।
वहीं इस संबंध में पंचायत प्रशासन/सरपंच की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। पंचों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बैठक नहीं बुलाई गई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!