IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। आज वार्ड क्रमांक 47 मोहरा में आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 42 के निवासी श्री नरेश सारथी द्वारा वार्ड के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण आवेदन प्रस्तुत किया गया।
श्री सारथी ने वार्ड क्रमांक 42 में लंबे समय से अधूरे पड़े पीसीसी रोड निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग करते हुए लोक निर्माण विभाग में विधिवत आवेदन दिया।
आवेदन में उल्लेख किया गया कि अधूरे सड़क निर्माण के कारण वार्डवासियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। सड़क पूर्ण न होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही है।
सुशासन तिहार जैसे जनकल्याणकारी आयोजन के माध्यम से नागरिकों द्वारा अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने का यह प्रयास सराहनीय है। वार्डवासियों ने आशा व्यक्त की है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस आवेदन पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए अधूरे पीसीसी रोड निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराया जाएगा, जिससे वार्ड के विकास को गति मिलेगी और नागरिकों को राहत मिलेगी।

You missed

error: Content is protected !!