*भाजपा महिला मोर्चा को नया नेतृत्व,विजयलक्ष्मी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, बधाइयों का लगा तांता*
कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह द्वारा जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इस क्रम में कवर्धा जिले के लिए विजयलक्ष्मी तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिला मोर्चा की सदस्यों ने विजयलक्ष्मी तिवारी को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विजयलक्ष्मी तिवारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य रही हैं और पार्टी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करती रही हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों में खुशी की लहर है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में भाजपा महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा। साथ ही महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ महिला नेतृत्व को आगे लाने में भी यह नियुक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।


