आखिर किसकी गलती के कारण आज शहर के हजारों लोगों को नहीं मिल पा रहा पानी, कैनाल में पीएचई की बड़ी लापरवाही- दीपक ठाकुर
कवर्धा। कवर्धा शहर के लोगों को सरोदा से मिलने वाला पानी तीन दिन से प्रभावित है। आखीर क्यों शहर के लोगों को पानी की इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसा क्यों हुआ कि तीन दिन तक घरो में नल नहीं खुले है, व्यपारियों का पानी की समस्या के कारण व्यपार प्रभावित हो रहा है।
वार्ड नम्बर 08 के दीपक ठाकुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि अधिकारियों की बड़ी लापरवाही के कारण शहर की जनता को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। सरोदा के पास ग्रामीण छेत्र में पानी सप्लाई के लिए फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। प्लांट में पानी पहुच सके इसके लिए दो दिन पहले कैनाल के पास पाइप जोड़ा गया, लेकिन अधिकारियों द्वारा पाईप को जोड़ने के बाद घटिया क्रांक्रीट किया गया। दो दिन नगर पालिका का प्लांट बन्द रहने के बाद आज जब लोगों को पानी देने सरोदा डेम का पानी खोला गया तो वह रिटर्निग वॉल से पानी रिसने लगा। इसके कारण जल्दबाजी में फिर सरोदा का पानी बन्द कर दिया गया। पीएचई के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज शहर के हजारों लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दीपक ठाकुर ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीएचई द्वारा बनाये जा रहे फिल्टर प्लांट के ठेकेदार पर कार्रवाई किया जाना चाहिए, आखरी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई है।


