IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

राजनांदगांव। तखतपुर स्थित सूरिघाट मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की निर्मम हत्या मामले को लेकर अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के कड़ा विरोध किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी, प्रदेश सचिव डोमन दास वैष्णव, जिला अध्यक्ष दिलीप वैष्णव, जिला सचिव राकेश दास वैष्णव द्वारा घटना की निंदा की गई। संघ ने कहा कि पुजारी जागेश्वर पाठक के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। सरकार मंदिरों को संरक्षण देने के बजाय असुरक्षित करते जा रही है। सनातन धर्म की रक्षा करने वाले पुजारी को आए दिन हत्या का शिकार बनना पड़ रहा है। देखते ही देखते पूरे छत्तीसगढ़ में कई पुजारी की हत्या हो चुकी है। भगवान की संपत्ति को हड़पने तथा भू माफिया द्वारा कब्जा करने की मंशा से पुजारी की हत्या की जा रही है। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ यह कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। घटना को लेकर विरोध दर्ज कराने वालों में डोंगरगढ़ बजरंगबली मंदिर के महाराज चंदन दास जी, हनुमान मंदिर राजनांदगांव के महाराज डोमन दास जी, किला मंदिर के पुरोहित दिलीप दास जी, पांडाडह बड़े जमात मंदिर पुजारी रिंकू दास जी, मध्य प्रदेश बालाघाट लांजी राम मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण दास जी, कृष्ण मंदिर के पुजारी मनीष दास जी, महावीर मंदिर के पुजारी हालदार दास तथा सामाजिक बंधु एलडी निर्मोही, राकेश दास वैष्णव, संजय वैष्णव, अनूप दास वैष्णव, शिव वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, सतीश वैष्णव, मनोज निर्वाणी, बाबा वैष्णव, ज्ञानी वैष्णव, रोहित वैष्णव, धर्म वैष्णव, अमर वैष्णव, संजीत वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, सोनेट निर्वाणी, राम वैष्णव, विष्णु वैष्णव, निधि वैष्णव, शिव मंदिर ज्ञानेश्वर दास वैष्णव, पार्रि खुर्द शिव मंदिर शर्मा महाराज, जगन्नाथ मंदिर जितेंद्र झा, दिग्विजय कॉलेज गणेश मंदिर शेखर दुबे, दुर्गा मंदिर राम जी विश्वास, राम मंदिर बलदेव बाग वैभव निर्वाणी, बाला बाबा मंदिर महेंद्र वैष्णव, राजा जमात मंदिर संतोष वैष्णव शामिल रहें।

You missed

error: Content is protected !!