राम जानकी मंदिर नवागढ़ नर्मदा कुंद निर्वाणी अखाड़ा रायपुर के महंत सुरेंद्र दास बने अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी तथा प्रदेश संयोजक डॉ. सौरभ निर्वाणी ने की अनुशंसा
राजनंदगांव। अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय संरक्षक दूधाधारी मठ के पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास जी को बनाया गया है। वहीं प्रदेश संयोजक डॉ. सौरभ निर्वाणी की अनुशंसा पर नवागढ़ एवं नर्मदा कुंड के महंत सुरेंद्र दास को छत्तीसगढ़ अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ का छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। आगे जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी ने बताया कि पुजारी पुरोहित संघ संत और महंत के आशीर्वाद के बिना अधूरा है उनका आशीर्वाद संगठन पर बना रहे विगत दिनों पूर्व विधायक महंत श्री राम सुंदर दास जी से बातचीत कर उन्हें अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ का संरक्षक बनने सहमति लिया गया।
महंत राम सुंदर दास जी को बधाई देने वालों में डोंगरगढ़ बजरंगबली मंदिर के महाराज चंदन दास जी, हनुमान मंदिर राजनांदगांव के महाराज डोमन दास जी, किला मंदिर के पुरोहित दिलीप दास जी, पांडादाह बड़े जमात मंदिर पुजारी रिंकू दास जी, मध्य प्रदेश बालाघाट लांजी राम मंदिर के पुजारी लक्ष्मी नारायण दास जी, कृष्ण मंदिर के पुजारी मनीष दास जी, महावीर मंदिर के पुजारी हलधर दास, सामाजिक बंधु एलडी निर्मोही, राकेश दास वैष्णव, संजय वैष्णव, अनूप दास वैष्णव, शिव वैष्णव, कृष्ण कुमार वैष्णव, जितेंद्र वैष्णव, सतीश वैष्णव, मनोज निर्वाणी, बाबा वैष्णव, ज्ञानी वैष्णव, रोहित वैष्णव, धर्म वैष्णव, अमर वैष्णव, संजीत वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, सोनेट निर्वाणी, राम वैष्णव, विष्णु वैष्णव समेत सामाजिक बंधु शामिल रहे।


