जन्मदिन: विधायक भावना बोहरा ने अपने जन्मदिन की शुरुआत वृक्षारोपण कर की, दी शांति स्वच्छता हरियाली का संदेश

कवर्धा। जन्म दिन की शुरुआत हरितिमा के साथ, आज जन्म दिन के अवसर पर विधायक ने कवर्धा निवास परिसर के पास वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन इंडिया का संदेश दिया, इसमें हरितिमा समूह कवर्धा के साथियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा , साथ ही जिला स्काउट गाइड के विद्यार्थियों से भी मिलकर जन्म दिन की शुभकामनाएं विधायक को दी ।
जन्मदिन पर कार्यक्रम की रूपरेखा:-
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन 24 अगस्त को जनसेवा और धार्मिक आयोजनों के बीच मनाया जाएगा। दिनभर उनके निवास एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मुलाकात और दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कवर्धा स्थित आशानगर के पास वृक्षारोपण से होगी। इसके बाद सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक विधायक निवास कार्यालय में आम जनता और समर्थकों से मुलाकात का समय निर्धारित है।
विधायक भावना बोहरा सुबह 9.30 बजे माता महामाया मंदिर और 10 बजे श्री खेड़ापति जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। इसके पश्चात 10.30 से 11.30 बजे तक वे जिला भाजपा कार्यालय विवेकानंद भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी।
दोपहर 3 बजे रणवीरपुर स्थित “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” निवास कार्यालय में विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जहां विधायक आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी।
जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। समर्थक, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी लोकप्रिय विधायक को शुभकामनाएं देने तैयार हैं।



