*कवर्धा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ कर पीपल का पौधा लगाया गया*
कवर्धा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा और पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।
कलेक्टर के निर्देशानुसार एक पेड़ माँ के नाम आयोजन के तहत आज दिनांक 25-07-2025 को निर्धारित समय दोपहर 12:30 बजे कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा में पीपल पौधा का रोपण किया गया। कार्यक्रम में संजय कुमार जायसवाल BEO, अजय चंद्रवंशी ABEO, अनील केशरवानी ABEO, एवं कार्यालयीन स्टाफ झूलेन्द्र सिंह ठाकुर, माया कसार, दीपक बर्वे, आरती अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण पैकरा, सूर्यप्रकाश उपाध्याय, रामेश्वर जायसवाल, ईमरान खान, बैजन्ती मरकाम, दिलीप बर्वे, द्रोपदी मांडवी, नीलू क्षत्रिय उपस्थित रहे।


