IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शा उ मा वि सिल्हाटी प्रांगण में पौधे रोपे गए,,

कवर्धा। नगर पंचायत अध्यक्ष स लोहारा संतोष मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष विजय गुप्ता के अध्यक्षता तथा सरपंच अर्जुन साहू, क‌ष्णा साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष ,पार्सद वार्ड क्रमांक नौ स लोहारा राजेन्द्र पाल विशिष्ट आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के संदर्भ में राज्य और केंद्र सरकार की मंशा क्या है को बड़े ही सारगर्भित ढंग से प्रस्तुत किया और आज गुरु पूर्णिमा पर श्री मिश्रा ने अपने गुरु जीडी देशलहरा को नमन करते हुए उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिवादन किया, तत् पश्चात शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष विजय गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, वहीं सरपंच अर्जुन साहू ने अभियान के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए तदुपरांत पौधारोपण कार्य संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मोहन यदु,लिखेंद्र खुसरो, गिरीराज खुसरो, प्राचार्य एन के चंदेल, इको क्लब प्रभारी ए ए खान, एस के वर्मा,ए ताम्रकार, जी डी देशलहरा,एन चंद्राकर, तुषार अग्रवाल,पी जंघेल, एस देवांगन, एस राज,वाई जोशी, ए कुल्लू, सुश्री ए जैन, मिथलेश रावटे,यूथ प्रभारी एस के जंघेल सहित सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
अंत में प्राचार्य एन के चंदेल ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता एवं इको क्लब प्रभारी ए ए खान ने की।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!