IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

*नई दिल्ली (भारत मंडपम) मे 21 सितंबर को नेशनल अवार्ड से सम्मानित होंगे जनसेवक हरीश साहू*

कवर्धा। नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) 21 से 24 सितंबर 2025 तक अपने सिल्वर जुबली उत्सव का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन मे देश भर से अनेक सस्थाएं जो जनहित मे अपनी सेवा दे रहे है ऐसे संस्था के प्रमुख को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किये है जिसमे नई चमक रक्तदान समिति के जिलाध्यक्ष हरीश साहू का नाम कवर्धा जिले से चयन किया है l
यह कार्यक्रम 21 सितंबर नई दिल्ली के भारत मंडपम में उद्घाटन समारोह और पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया है l
हरीश साहू कवर्धा जिले से प्रथम ऐसे व्यक्ति है जो जनसेवा के छेत्र मे 8 साल मे सबसे अधिक अवार्ड प्राप्त करने वाला युवा है, जिन्होंने जिले से लेकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया जा चूका है l
यू ही नहीं कहाँ जाता है हरीश साहू को युवाओ का प्रेरणा श्रोत, हरीश साहू ने अपने लगन आत्मविश्वास से अनेक ऐसे काम किये है जो हर किसी के बस की बात नहीं l
हरीश साहू ने हर परिस्थिति मे अपने आप को सकरात्मक सोच के साथ जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया आज लोगो के दिल मे अपनी जगह बना लिया है l
इस अवार्ड के लिए हरीश साहू ने नयी चमक रक्तदान समिति के सभी सदस्य, रक्तवीर रक्तदाता, और कवर्धा जिले के समस्त जन मानस का आभार व्यक्त करते हुवे कहा की आप सभी के स्नेह, प्यार और आशीर्वाद से ही ये सम्मान प्राप्त होने जा रहा है l

You missed

error: Content is protected !!