IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

**कुडो संघ जिला कबीरधाम के लोहरा ब्लॉक अध्यक्ष बने सौरभ श्रीवास्तव, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित**

कवर्धा। कुडो संघ, जिला कबीरधाम के लोहारा ब्लॉक का अध्यक्ष पद सौरभ श्रीवास्तव को सौंपा गया, जो पूर्व में जिला सह-संयोजक, आईटी सेल एवं एनजीओ प्रकोष्ठ कबीरधाम रह चुके हैं। साथ ही ब्लॉक सचिव हिम्‍मत साहू सहित समस्त सदस्यों को उनके दायित्व सौंपे गए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कुडो खेल चुके खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला कुडो संघ के अध्यक्ष निगेश्वर नाथ योगी, जिला सचिव नरेंद्र साहू, कोच नीतेश, कमलेश, गुलशन, दीपेश्वरी एवं सीमा दयाराम,अशोक साहू ,निरंजन साहू,हुलेश साहू ,मनीष, कोमल तथा लोहारा ब्लॉक के समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
“जिसे मंज़िल की परवाह होती है, वह कभी रास्तों से नहीं डरता,
हर खिलाड़ी में छुपा होता है एक चैंपियन, बस ज़रूरत होती है सही मंच और सम्मान की।”
यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना और युवाओं में खेल के प्रति उत्साह दिखा ।

error: Content is protected !!