IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

गुरूकुल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया उत्साहवर्धक योगासन

कवर्धा- नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरूकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा में 21 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक प्रातः कालीन सभा में मनाया गया।
कहा जाता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। योग के द्वारा ही शरीर स्वस्थ रहता है। नियमित योग का अत्यधिक महत्त्व होता है। योग अस्थमा, मधुमेह, रक्तचाप, गठिया, पाचन विकार और अन्य बीमारियों में चिकित्सा के एक सफल विकल्प है। सही तरीके से जीने का विज्ञान है योग। गुरूकुल में प्रातः कालीन सभा में क्रीडा शिक्षकों के द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन त्रिकोणासन, पवनमुक्तासन तथा प्राणायाम के अन्तर्गत अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, कपालभाति विधिवत सम्पन्न कराया गया। शांति पाठ के साथ योग सत्र का समापन हुआ। इसमें शाला के अधिकाश शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता निभाकर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की सार्थकता कायम किए है। क्रीडा विभाग के विभागाध्यक्ष ने योग के महत्व के विषय में सारगर्भित जानकारी प्रदान की। इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण व प्रभारी प्राचार्य ने पूरे विद्यालयीन परिवार को उत्तम स्वास्थ्य की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

You missed

error: Content is protected !!