IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

जिला महिला साहू संघ कई गांव में निकाली सद्भावना रैली

लोगों को दिया गया नशा मुक्ति तथा बेटी वचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

कवर्धा। जिला महिला साहू संघ के बैनर तले रविवार को संघ की जिलाध्यक्ष राजकुमारी साहू के नेतृत्व में नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ जिला मुख्यालय कवर्धा से कई गावों में सद्भावना रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ रविवार की सुबह 10.30 बजे जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित गांधी मैदान से किया गया। जिसमें मुख्य रूप से डाँ सियाराम साहू, अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिलाध्यक्ष साहू संघ पतिराम साहू, जिला महामंत्री साहू संघ धर्मराज साहू, कौशल साहू, बालाराम साहू, जिला उपध्यक्ष साहू राजेश साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष कवर्धा धर्मराज, तहसील साहू संघ बोड़ला अध्यक्ष मिलूराम साहू, तहसील साहू संघ बोड़ला महामंत्री सालिक साहू, लोकचंद साहू, पूर्णिमा मनीराम साहू, पद्मिनी साहू, सावित्री साहू, कौशल्या साहू, रेखा हरीश साहू, पुष्पा होरी राम साहू, आरती सुनील साहू, निशा अखिलेश साहू, विद्या साहू, संतोषी साहू, गायत्री राजेश साहू, संतोषी साहू, मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। जिन्होने रैली के साथ गांव-गांव में पहुंचकर समाज के लोगों को समाज की मजबूती, एकता के साथ ही नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं तथा सामाजिक बुराईयों से दूर रहेने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व रैली को बकायदा हरि झंडी दिखाकर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों के लिए रवाना किया गया।

इस संबंध में साहू समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष चोवाराम साहू एवं जिला महिला साहू संघ की अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी साहू ने बताया कि मुख्य रूप से सद्भावना के साथ लोगों को नशामुक्ति तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संघ द्वारा रविवार को क्षेत्र के कई गांवों में सद्भावना रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ जिला मुख्यालय कवर्धा से कर मुख्य मार्ग से होते हुए दोपहर 11.00 बजे ग्राम भागुटोला पहुंची जहां मां कर्मा की पूजा आराधना तथा ग्रामीणों के बीच संदेश प्रचारित करने के पश्चात दोपहर 11.30 बजे रैली ग्राम डगानिया पहुंची। जहां स्थानीय ग्रामीणों ने रैली का स्वागत किया। दोपहर 12.00 बजे रैली ग्राम खैरबना कला पहुंची। ग्राम खैरबना कला में मां कर्मा की पूजा अर्चना व भोजन अवकाश के पश्चात दोपहर 1.30 बजे रैली ग्राम सरोधा, दोपहर 2.00 बजे ग्राम रामचुवा होते हुए दोपहर 2.30 बजे ग्राम सिंघनपुरी, दोपहर 3.00 बजे रौचन, दोपहर 3.30 बजे ग्राम चिखली, शाम 4.00 बजे रौचन तथा अंत में शाम 4.30 बजे ग्राम मजगांव के तहसील साहू भवन में रैली का समापन किया गया। इस दौरान संघ के सदस्यों व पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से मेल मुलाकात कर नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के लिए लोगों को जागरूक किया।

By Rupesh Mahobiya

Bureau Chief kawardha

error: Content is protected !!