IMG-20241026-WA0010
IMG-20241026-WA0010
previous arrow
next arrow

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिल्हाटी में 10वीं एवं 12वीं का परिणाम उत्कृष्ट रहा

कवर्धा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शा उ मा वि सिल्हाटी का परिक्षा परिणाम यहां पदस्थ प्रिंसिपल श्री नंदकुमार चंदेल के नेतृत्व में यहां पदस्थ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने अपने विषय में बच्चों को अच्छी तालीम दी गई जिसका परिणाम आज सामने है, कक्षा 12वीं परिणाम 93.98% और कक्षा 10वीं का 96.59% रहा।

विवरण इस प्रकार है:-

12वी मे दर्ज़ 134में 133परीक्षा में प्रविष्ट हुए। जिनमे72 प्रथम श्रेणी 52 द्वितीय श्रेणी 01तृतीय श्रेणी से कुल125 उत्तीर्ण हुए। 01अनुतीर्ण एवं 07 पूरक। कु ओमकुमारी पिता परेटन 86.2% प्रथम स्थान, कल्पना झारिया पिता राजा राम झरिया 83.3 द्वितीय स्थान एवं चंचल गुप्ता पिता मोहित गुप्ता ने82.4%के साथ शाला में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

10वी में दर्ज 88 में36 प्रथम श्रेणी 48 द्वितीय श्रेणी 01तृतीय श्रेणी से कुल 85उत्तीर्ण हुए 01 अनुतीर्ण 02 पूरक। इस तरह परिणाम 96.59%रहा। कु दुर्गावती पिता रेवा राम 90%प्रथम स्थान, नीतू झरिया पिता दिनेश झरिया 85.16 द्वितीय स्थान, शिवेन्द्र झरिया पिता संतोष झरिया एवं गरिमा पटेल पिता नोहर पटेल 84.93 के साथ संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

इस स्कूल के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पालकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए यहां पदस्थ प्राचार्य सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी है।

You missed

error: Content is protected !!